होमपीसीकंप्यूटर के अनुप्रयोग क्या है - applications of Computer

कंप्यूटर के अनुप्रयोग क्या है – applications of Computer

-

- विज्ञापन -

कंप्यूटर क्या चीज है यह हम सब अच्छे तरीके से जानते हैं। कंप्यूटर हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है। एक समय हुआ करता था जब कुछ लोग कंप्यूटर को अपने भारत देश में आने से रोक रहे थे क्योंकि उन्हें लगता था यह लोगों का रोजगार छीन लेगा। उनका यह भी मानना था की इस देश में तो 90 करोड़ से अधिक जनसंख्या खेती आधारित काम ही करती है इसमें कंप्यूटर का क्या उपयोग होगा। आलोचकों का मानना था भारत देश में और भी मुद्दे हैं जिनपर सरकार को ध्यान देना चाहिए, कंप्यूटर जैसी महेंगी और उपयोग में ना आने वाली चीजों पर सरकार क्यों पैसा खर्च कर रही है।

पर आज समय बदल चुका है ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहाँ कंप्यूटर का उपयोग ना होता हो। खेती किसानी से लेकर अंतरिक्ष में सेटेलाइट भेजने तक हर क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग किया जा रहा है।

समय ऐसा आ चुका है की कंप्यूटर के बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। चाहे कोई प्रबंधक हो, वकील हो, शेयर ब्रोकर हो,लेखाकार हो, शोधकर्ता हो, चिकित्सक हो, या वास्तुविज्ञ ही क्यों ना हो हर कर कोई अपने जीवन में कंप्यूटर का उपयोग कर रहा है।

कोरोना वायरस के इस दौर में बिना कंप्यूटर के इतनी जल्दी वैक्सीन बना पाना संभव नहीं होता। कुल मिला कर इस बात को नहीं ठुकराया जा सकता की कंप्यूटर का उपयोग लगभग हर क्षेत्र में हो रहा है।

विषय – सूची

कंप्यूटर के अनुप्रयोग (Applications of Computer)

कंप्यूटर का उपयोग तो हर क्षेत्र में ही हो रहा है लेकिन निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

घर में और व्यक्तिगत कार्यों में कंप्यूटर का उपयोग

आज लगभग हर घर में कंप्यूटर का उपयोग या इसकी आवश्यकता होती है। हमारे दैनिक जीवन के बहुत सारे ऐसे काम होते हैं जो कंप्यूटर से जुड़े होते हैं। जैसे मनोरंजन के लिए यूट्यूब देखना, मोबाइल रीचार्ज करना, बिजली बिल आदि यह सभी काम हम अपने कंप्यूटर या मोबाइल से करते हैं।

- विज्ञापन -

हमारी दैनिक सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, गैस का भुगतान करने के लिए भी हम कंप्यूटर का उपयोग करने लगे है। आजकल तो स्मार्ट टी.वी भी आम घरों का हिस्सा बनते जा रही हैं।

कंप्यूटरीकृत कार (Computerized Cars)

क्या आपने टेस्ला का नाम सुना है ? यह कार बनाने वाली कंपनी है। इसकी कारें सही मायनों में कंप्यूटरीकृत होती हैं। वैसे तो आजकल सभी कारों में कंप्यूटरीकृत पुरज़े लगे होते हैं जैसे – इंफोटेनमेंट आदि। पर टेस्ला के पास कंप्यूटर के माध्यम से खुद व खुद चलने (autopilot) की क्षमता है।

टेस्ला कार

बस आपको बताना होता है की आप कहाँ जाना चाहते हैं फिर कार अपने आप आपको ड्राइव करके वहाँ ले जाएगी जहाँ आपने जाने को कहा है।

है ना कमाल की कार, खैर यह तो अभी सिर्फ शुरुआत बस है हमारा आने वाला कर तकनीक और कंप्यूटर से युक्त होगा।

कंप्यूटरीकृत घर (Computerized Home)

कंप्यूटरीकृत घर, आम बोल चाल में लोग इसे “स्मार्ट होम” भी कहते हैं। इन घरों में बहुत सारी चीजें कंप्यूटर से नियंत्रित की जाती हैं जैसे – घर का तापमान, घर की लाइटिंग, दरवाजे पर लॉक, आदि।

यह घर धीरे धीर आम होते जा रहे हैं। शायद भविष्य में इन घरों को हर कोई बना पाएगा।

कंप्यूटरीकृत घर जिसे समार्ट होम भी कहते हैं।
स्मार्ट होम

रसोईघर में (In Kitchen)

हमारी किचिन भी कंप्यूटरीकृत चीजों से अछूती नहीं है। किचिन में भी ऐसे बहुत से सामान होते हैं जिनमें इलेक्ट्रॉनिक प्रोसेसर और मेमोरी का उपयोग होता है। जैसे – माइक्रोवेव ऑवन, मिक्शी, ग्राइंडर, फ्रीज़र आदि।

खरीदारी (Shoping)

ऑनलाइन खरीदारी का चलन दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है क्योंकि कंप्यूटर व मोबाइल इतने सस्ते हो गए हैं की हर कोई इन्हें खरीद पा रहा है।

ऑनलाइन बहुत सी चीजें खरीदने पर लोगों को ऑफर भी मिलता रहता है इसके चलते लोगों में ऑनलाइन खरीदारी के प्रति रुझान में बढ़त देखने को मिली है।

- विज्ञापन -

पहनने योग्य गैजेट (Wearable Gadgets)

लोगों कि दिनचर्या में ऐसे बहुत से गैजेट जुड़ गए हैं जिन्हें लोग पहन कर रखते हैं। जैसे स्मार्ट वॉच, स्मार्ट ग्लास, आदि, इन सभी गैजेट्स में इलेक्ट्रॉनिक प्रोसेसर और मेमोरी का इस्तेमाल किया जाता है ताकि यह भी स्मार्ट काम कर सकें।

हाथों में पहना जाने वाला गैजेट (स्मार्ट वॉच)
स्मार्ट वॉच

स्मार्ट वॉच में सेंसर लगे होते हैं जो पहनने वाले को बहुत सी जानकारी प्रदान करते हैं जैसे – कितना कदम चला, दिल की धड़कन कैसी चल रही हैं, और भी स्वास्थ संबंधी जानकारी देते हैं।

मनोरंजन में कंप्यूटर (Computer in Entertainment)

कंप्यूटर को मनोरंजन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है बल्कि आज के समय में तो बहुत ज्यादा मात्रा में लोग कंप्यूटर का इस्तेमाल मनोरंजन के लिए कर रहे हैं।

कंप्यूटर में तरह-तरह के गेम होते हैं जिनको खेल कर आप अपना मन बहला सकते हैं। आप इसमें कोई मूवी देख सकते हैं, संगीत सुन सकते हैं, और भी बहुत कुछ किया जा सकता है।

इंटरटेनमेंट की पूरी कि पूरी इंडस्ट्री है जो कंप्यूटर पर ही चलती है जैसे – एनीमेशन मूवी, वीडियो गेम, मूवीज़ के लिए विजुअल इफ़ेक्ट, आदि।

कंप्यूटर का उपयोग इंटरटेनमेंट के लिए बहुत जोरों-सोरों से किया जा रहा है।

डाटा संग्रहण (Data Storage)

आज के समय में व्यक्ति से लेकर संस्थान, व्यवसाय सभी के पास किसी ना किसी प्रकार का डाटा है जो वे सुरक्षित रखना चाहते हैं और जरूरत पड़ने पर जब चाहे जहाँ चाहे पर इस्तेमाल भी करना चाहते हैं। इस कारण से कंप्यूटर का का इस्तेमाल डाटा संग्रहण के लिए बहुत बढ़ गया है।

कंप्यूटर सर्वर

हर व्यक्ति अपनी फोटो तथा काम की फाइल कंप्यूटर में सुरक्षित करके रखता है।

सारे स्कूल अपने बच्चों का डाटा कंप्यूटर में सेव करके रखते हैं। सभी कंपनियाँ अपना डाटा कंप्यूटर पर सेव करके रखती हैं। सरकारी दस्तावेज सारे कंप्यूटर पर सेव करके रखे जाते हैं।

आप जो भी इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर पर अपलोड करते हैं वो भी किसी ना किसी कंप्यूटर पर सेव किया जा रहा होगा। यानी इस बात से नकारा नहीं जा सकता है की कंप्यूटर का उपयोग बहुत बड़ी मात्रा में डाटा संग्रहण के लिए किया जा रहा है।

डाटा प्रोसेसिंग (Data Processing)

आज हमारे पास बहुत सारा डाटा है। लोगों का डाटा है, देश में कितना अनाज उगता है इसका डाटा है, कितने लोग गरीब हैं उनका डाटा है, हमारे पास बहुत सारा डाटा है।

- विज्ञापन -

इस डाटा को सूचना के रूप में बदलने के लिए कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है। यह काम मनुष्यों की तुलना में कंप्यूटर ज्यादा जल्दी और शुद्धता से कर सकता है।

विज्ञान में कंप्यूटर (Computer in Science)

देखा जाए तो यह विज्ञान का ही करिश्मा है की हम कंप्यूटर का निर्माण कर पाए, और आज कंप्यूटर विज्ञान के काम आ रहा है।

विज्ञान के संदर्भ में कंप्यूटर की भूमिका बहुत अहम है। विज्ञान के हर क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग किया जा रहा है। चाहे वो मौसम विभाग हो, खगोल शास्त्र हो, रसायन विज्ञान हो या भौतिकी विज्ञान हो, सभी में कंप्यूटर का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है।

विज्ञान के संदर्भ में वैज्ञानिकों को कई बार बहुत जटिल सिमुलेशन पर काम करना पड़ता हैं जिसमें बहुत ताकतवर कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है। क्योंकि सिमुलेशन जैसी प्रक्रिया किसी आम कंप्यूटर पर नहीं की जा सकती।

मौसम विभाग (Weather Department)

पृथ्वी के चारों ओर घूमने वाले कृत्रिम उपग्रहों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर वैज्ञानिक मौसम का विश्लेषण करते हैं। इन्हीं के आधार पर मौसम संबंधित भविष्यवाणियाँ की जाती हैं।

मौसम विभाग में सुपर कंप्यूटर (महासंगणक / Supercomputer) का उपयोग किया जाता है। मौसम विभाग को कुछ जटिल गणनाएं करके मौसम का पूर्वानुमान लगाना पड़ता है। ताकि मौसम के कारण होने वाली अनहोनियों को रोका जा सके।

मौसम विभाग में आम कंप्यूटर की बजाए सुपर कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है। मौसम संबंधी भविष्यवाणी करने के लिए विश्लेषण अथवा गणनाएं करनी पड़ती हैं वे किसी पर्सनल कंप्यूटर से नहीं की जा सकती हैं। इन्हें करने के लिए बहुत ताकतवर सुपर कंप्यूटर की जरूरत पड़ती है।

खगोल शास्त्र (Astronomy)

अंतरिक्ष विज्ञान में कंप्यूटर के हस्तक्षेप को नकारा नहीं जा सकता। मानव का चंद्रमा पर कदम कंप्यूटर के कारण ही पड़ सका है। अति तीव्र गति से गलती किए बिना गणनाएं करना एवं इनके आधार पर अपना मार्ग तय करना “रॉकेट” के लिए कंप्यूटर की सहायता से ही संभव हुआ है।

खगोल विज्ञान

कंप्यूटर की सहायता से आज मानव चंद्रमा ही नहीं, मंगल व शुक्र पर पहुँचने के स्वप्न देख रहा है। आज अनेक उपग्रह जो अंतरिक्ष में विचरण कर रहें हैं वह भी कंप्यूटर की सहायता से ही संभव हुआ है।

रसायन व भौतिकी विज्ञान

रसायन व भौतिकी विज्ञान भी कंप्यूटर से अछूते नहीं है। कंप्यूटर का उपयोग हर क्षेत्र में बहुत ज्यादा बढ़ गया है। रसायन विज्ञान में कई बार रसायन का प्रभाव जाँचने के लिए कंप्यूटर पर सिमुलेशन बनाकर रसायन को परखा जाता है ताकि आसानी से किसी भी रसायन के प्रभाव को जाँचा जा सके।

भौतिकी विज्ञान में भी कई परीक्षण को वास्तविक रूप में करने की बजाए उनके सिमुलेशन बनाकर परीक्षण किया जाता है ताकि किसी भी परीक्षण की लागत को कम किया जा सके।

चिकित्सा के क्षेत्र में कंप्यूटर (Computer in Medicine)

चिकित्सा के क्षेत्र में भी कंप्यूटर का बहुत उपयोग किया जा रहा है। किसी भी अस्पताल में मानव की जाँच करने वाली ज्यादातर मशीनें कंप्यूटरीकृत होती हैं।

आजकल सभी अस्पतालों में मरीजों की सारी जानकारी कंप्यूटर पर ही सेव की जाती है।

कोरोना जैसी महामारी के दौर में कंप्यूटर के माध्यम से ही लोगों को वैक्सीन लगाने उनको ट्रेक करने संबंधी काम किए जा रहे हैं।

टेलीमेडिसिन जैसी सुविधाएं कंप्यूटर के उपयोग से ही संभव हो सकी हैं।

विज्ञान की कोई भी शाखा हो रीसर्च की जरूरत तो होती ही है और रीसर्च में सबसे ज्यादा उपयोग कंप्यूटर का ही होता है।

सूचना प्रोद्योगिकी (Information Technology)

आज के समय में कंप्यूटर का उपयोग सूचना प्रोद्योगिकी में बहुत ज्यादा किया जा रहा है। सूचना प्रोद्योगिकी में कंप्यूटर का प्रयोग इंटरनेट द्वारा होता है। इंटरनेट दुनिया भर के कंप्यूटरों का जाल है जो हमेशा आपस में कनेक्ट रहते है। हम कहीं से भी, घर बैठे अपने कंप्यूटर के माध्यम से जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इंटरनेट पर सभी विषयों जैसे – राजनीति, खेल, विज्ञान, संगीत, कला संस्कृति आदि की जानकारी उपलब्ध है।

प्रकाशन में कंप्यूटर ( Computer in Publication)

प्रकाशन के क्षेत्र में तो कंप्यूटर ने क्रांति ही ला दी है। आजकल अधिकांश प्रकाशन कंप्यूटर की सहायता से ही हो रहे हैं। डिजाइनिंग का काम भी कंप्यूटर से किया जा रहा है। कंप्यूटर के प्रकाशन में प्रवेश करने से गलतियां कम और गुणवत्ता बढ़ गई है।

आज के समय में ज्यादातर न्यूज पेपर, और किताबों का ऑनलाइन संस्करण इंटरनेट पर उपलब्ध होता है।

ज्योतिष में कंप्यूटर (Computer in Astrology)

कंप्यूटर ने अपना स्थान ज्योतिष के क्षेत्र में भी बनाया है। ऐसे बाजार में कई सॉफ्टवेयर भी मिलने लगे हैं जो आपको पूरा ज्योतिषी बना सकते हैं। कंप्यूटर में आपकी जन्म की तारीख, समय व स्थान भर देने मात्र से वह आपकी पूरी कुण्डली बना सकता है।

बैंकिंग में कंप्यूटर (Banking)

बैंकिंग जैसी सुविधा को हम कैसे भूल सकते हैं। बैंकिंग में बहुत बड़ी मात्रा में कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है। आज के समय में सारे बैंक अपने ग्राहकों का डाटा कंप्यूटर पर ही सेव करके रखते हैं। ग्राहक ने कितना पैसा बैंक में डाला, कितना पैसा बैंक से निकाला इसकी सारी जानकारी कंप्यूटर के माध्यम से ही सुरक्षित रखी जाती है।

अब हमें बैंक में खाता खुलवाने या पैसे निकलवाने के लिए बैंक की लाइनों में नहीं लगना पड़ता है क्योंकि सारा काम कंप्यूटर की सहायता से ऑनलाइन कर दिया गया है।

आप किसी फोन की सहायता से भी किसी को पैसे भेज व प्राप्त कर सकते हैं। यह सब कंप्यूटर के कारण ही संभव हो सका है।

कंप्यूटर का बैंकिंग क्षेत्र में इतना प्रभाव है कि यदि कंप्यूटर काम करना बंद कर दें तो देश की सारी अर्थव्यवस्था रुक सकती है।

आज हम बैंकिंग का सारा काम घर बैठे ही कंप्यूटर की सहायता से कर सकते हैं।

व्यवसाय में कंप्यूटर (Business)

यदि छोटे-छोटे फुटकर किराना दुकानदारों को छोड़ दे तो लगभग सारा व्यापार आज के समय में कंप्यूटर की सहायता से हो रहा है।

लोग व्यापार संबंधी सारा हिसाब-किताब कंप्यूटर पर ही सेव करके रखते हैं। केवल इतना ही नहीं व्यापारी अपना सामान ऑनलाइन भी बेच पा रहे हैं यह सब कंप्यूटर के कारण ही संभव हुआ है।

अब आम लोग भी मोबाइल या कंप्यूटर की सहायता से ऑनलाइन किसी भी सामान का आदेश दे पा रहे हैं।

कंप्यूटर का व्यापार में बहुत अधिक इस्तेमाल किया जा रहा है और भविष्य में और बढ़ेगा।

शिक्षा में कंप्यूटर (Computer in Education)

2005 के पहले सारे बच्चों ने अपनी अधिकांश पढ़ाई किताबों के माध्यम से की है पर अब दौर बदल चुका है। पढ़ाई में किताबों का कम कंप्यूटर का ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है।

आज के समय में किसी को भी कुछ भी सीखना हो जो स्कूल में नहीं सिखाया जाता वह लोग इंटरनेट की सहायता से सीखते हैं।

इस समय कोरोना महामारी के चलते स्कूल लगभग दो साल तक बंद रहें है। बच्चों की पढ़ाई घर से ही ऑनलाइन क्लास के जरिए करवाई जा रही है।

इतना ही नहीं बच्चों की जानकारी, उनका रिजल्ट सारा कुछ काम कंप्यूटर के माध्यम से ही हो रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जाएगा।

खेल – (Sports)

एक समय था जब खेल और तकनीक का कोई संबंध नहीं हुआ करता था। अब बड़ी-बड़ी खेल प्रतियोगिता बिना कंप्यूटर की सहायता के करवाना संभव ही नहीं है।

अब खेलों में भी कंप्यूटर का इस्तेमाल होने लगा है। खेलों का रिकोर्ड, उनकी रिपोर्ट, सारा काम कंप्यूटर के माध्यम से ही किया जाता है।

जब खेल के संदर्भ में बड़ी-बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन होता है तब कंप्यूटर की सहायता से ही उनको टैलीकास्ट किया जाता है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग उस प्रतियोगिता से जुड़ सकें।

आप कोई भी खेल देख लें उसमें कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाने लगा है।

उदाहरण के लिए क्रिकेट को देख लें। इसमें तीसरे एम्पायर के तौर पर कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है ताकि कंप्यूटर की सहायता से यह जाना जा सके की कोई प्लेयर आउट है या नहीं।

क्रिकेट में कंप्यूटर अल्ट्रा-एज़ तकनीक की सहायता से दूर बैठे यह जान सकता है की बैट और बॉल का संपर्क हुआ है या नहीं। इसके आधार पर वह आउट या नॉट आउट का इशारा कर सकता है।

लगभग सभी बड़ी खेल प्रतियोगिताओं को टेलीकास्ट करने के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है।

ई – स्पोर्ट

आज की पीढ़ी ई-स्पोर्ट जैसे कॉन्सेप्ट से परिचित हो रही है। ई-स्पोर्ट खेलों की वह प्रतियोगिता है जिसमें कंप्यूटर गेम्स (वीडियो गेम) खेले जाते हैं और प्लेयर आपस में एक दूसरे को हरा कर मैच जीतने का प्रयास करते हैं।

बड़ी-बड़ी गेम बनाने वाली कंपनियां और कंप्यूटर बनाने वाली कंपनियां ई-स्पोर्ट का आयोजन करती हैं। कंपनियां ऐसा इसलिए करती हैं ताकि वे अपना गेम और कंप्यूटर बाजार में बेच सकें। ई-स्पोर्ट के माध्यम से वे अपने प्रोडक्ट का प्रमोशन कर रही होती हैं।

शासन (Governance)

कंप्यूटर का सरकारी क्षेत्र में भी उपयोग होने लगा है। आज के समय कोई भी बड़ा काम कंप्यूटर की सहायता के बिना करना लगभग असंभव सा लगता है।

सरकार अपने नागरिकों का डाटा कंप्यूटर में सेव करके रखती है। सरकारी कागज़ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि बनाने के लिए भी कंप्यूटर की जरूरत होती है।

सरकार देश को आगे बढ़ाने के लिए योजनाओं का निर्माण करती है और उन योजनाओं को ट्रेक करने के लिए कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है ताकि सरकार आसानी से जान सके की योजनाओं का कुछ लाभ हो रहा है या नहीं।

कला (Art)

अब ज्यादातर कलाओं में कंप्यूटर का उपयोग होने लगा है। चित्रकारी हो या संगीत कला सभी में कंप्यूटर का उपयोग होने लगा है।

लोग चित्रकारी तथा डिजाइनिंग के लिए कंप्यूटर का उपयोग करने लगे हैं। संगीत में भी लोग दो या अधिक ध्वनियों को मिक्स करने के लिए कंप्यूटर का उपयोग किया जाने लगा है।

रक्षा (Défense )

रक्षा देश की हो या घर की हो आजकल लोग सभी के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल करने लगे हैं।

देश की रक्षा में लगे मिसाइल तथा रडार 24 घंटे कंप्यूटर से कनेक्ट होते हैे। मिसाइल को फायर करने और दिशा निर्देश देने के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है। आज के समय बिना कंप्यूटर के देश की रक्षा करने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है।

कंप्यूटर केवल हमें मिसाइल हमले से ही नहीं, साइबर हमले से भी बचाता है। कंप्यूटर का इस्तेमाल बचाव के साथ-साथ हमले के लिए भी किया जाता है।

घर की सुरक्षा

घर कि सुरक्षाओं में भी कंप्यूटर का बहुत उपयोग होने लगा है। कंप्यूटर की सहायता से लोग अपने घर में बायोमेट्रिक्स लॉक लगा पर रहे हैं। सी.सी. टीवी कैमरे के जरिए घर की निगरानी कर पा रहे हैं। यह सब कंप्यूटर के कारण संभव हो पा रहा है।

हमारी सुरक्षा में कंप्यूटर के सहयोग को नकारा नहीं जा सकता है।

अब तक आप यह तो जान गए होंगे की कंप्यूटर हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हमारे जीवन का कोई भी क्षेत्र उठा कर देख लो आपको कंप्यूटर का उपयोग जरूर मिलेगा।

आज के समय में कंप्यूटर के बिना हमारे जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है।

- विज्ञापन -

संपर्क बनाएँ रखें

1,244फैंसलाइक करें
28फॉलोवरफॉलो करें
6फॉलोवरफॉलो करें

संबंधित लेख

कंप्यूटर में जो भी डाटा होता है वह कंप्यूटर की मेमोरी में सेव रहता है चाहे वह वीडियोज़ हों गाने...
विषय - सूचीआउटपुट डिवाइस क्या होती हैं ?मॉनीटर (Monitor) प्रिंटर (Printer)इम्पैक्ट प्रिंटिंग (Impact Printing) नॉन-इम्पैक्ट प्रिंटिंग (Non-Impact Printing) प्रिंटर के...
इनपुट डिवाइस क्या हैं?वे डिवाइस या उपकरण जिनकी सहायता से हम डाटा एवं निर्देश कंप्यूटर के अंदर प्रेषित (send) करते...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें